अखंड सूत महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
अंबेडकरनगर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 144वीं जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अक
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 11:27 PM (IST)
अंबेडकरनगर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 144वीं जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अकबरपुर में अखंड महासूत यज्ञ का शुभारंभ किया गया। बुधवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई यह सूत यज्ञ 24 घंटे अनवरत जारी रहेगी, जो गुरुवार को दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। सूत यज्ञ में गांधी आश्रम के कर्मचरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक-एक कर समयबद्ध तरीके से सूत कातकर गांधी जी के सपनों को जीवंत करने में लगे हुए है। गांधी आश्रम मंत्री श्रीकृष्ण चौबे ने बताया कि सूत यज्ञ का आयोजन गांधी जयंती के अवर पर किया जाता है। यज्ञ में हरिश्चंद्र, रामकृपाल, कर्मराज, रामआसरे, गिरधारी, जयप्रकाश, इंद्रेश आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें