Move to Jagran APP

दुर्लभ संयोगः सदियों बाद 24 घंटे से अधिक समय मौनी अमावस्या पुण्ययोग

मौनी अमावस्या पर सदियों बाद दुर्लभ संयोग है। इसका पुण्य योग 24 घंटे से अधिक रहेगा। इसमें स्नान-दान करने वालों के जन्मों का पाप धुल जाता है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 10:57 PM (IST)
दुर्लभ संयोगः सदियों बाद 24 घंटे से अधिक समय मौनी अमावस्या पुण्ययोग
दुर्लभ संयोगः सदियों बाद 24 घंटे से अधिक समय मौनी अमावस्या पुण्ययोग

इलाहाबाद (जेएनएन)। माघ मास का प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या दुर्लभ संयोग लेकर आया है। सदियों बाद इसका पुण्य योग 24 घंटे से अधिक तक रहेगा। तीर्थराज प्रयाग में गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी (संगम) में डुबकी लगाने से मानव के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाएंगे। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर देव, दानव, मानव, किन्नर, पशु, पक्षी सभी एक साथ संगम में डुबकी लगाने आते हैं। इस दिन स्नान-दान करने वाले इंसान का जन्म जन्मांतर का पाप धुल जाता है।

loksabha election banner

ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं कि 27 जनवरी की भोर 4.48 बजे से अमावस्या तिथि लग जाएगी, जो 28 जनवरी की सुबह 5.32 बजे तक रहेगी। शुक्रवार को मकर राशि में सूर्य व चंद्रमा का संचरण होगा, देवगुरु बृहस्पति तुला राशि में रहेंगे। वहीं उत्तराषाढ़ नक्षत्र, व्रज योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। इसमें मौन रहकर स्नान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। स्नान के बाद तिल, कंबल, ऊनी वस्त्र, स्वर्ण, गोदान व फल का दान करना पुण्यकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: देश में नौ मई को निर्धारित समय से दो घंटे पहले होगा सूर्यास्त

पितरों को मिलेगी तृप्ति

ज्योतिर्विद आचार्य अविनाश राय बताते हैं कि मौनी अमावस्या पर स्नान के साथ पितरों के श्रद्धा व तर्पण का भी विधान है। संगम के अलावा गंगा, यमुना, सरोवर या घर में स्नान करके पितरों को तर्पण, श्राद्ध व जलांजलि दी जाती है तो वह सीधे पितरों को मिलती है। स्नान के बाद पितरों का नाम लेकर तीन, पांच या सात बार जलांजलि देनी चाहिए। आचार्य राय बताते हैं कि संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालु को एक, तीन, पांच, सात व नौ डुबकी लगानी चाहिए। मन ही मन ओम गणपतये नम:, ओम सूर्याय नम: व ओम पितरेभ्यो नम: का जाप करना चाहिए। धर्म सिंधु के अनुसार अगर घर का कोई व्यक्ति शारीरिक अक्षमता के कारण स्नान करने नहीं आया है तो उनका नाम लेकर दूसरा सदस्य डुबकी लगा सकता है। इससे उस अक्षम सदस्य को पुण्य की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें: 46 वर्ष बाद बना दुर्लभ संयोग, जो लाएगा लोगों के जीवन में समृद्घि

क्यों है मौनी अमावस्या?

परिवर्तन मानव विकास संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य बिपिन पांडेय बताते हैं कि माघ मास की प्रथम अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन सूर्य तथा चंद्रमा गोचरवश मकर राशि में आते हैं। इसी दिन ब्रह्माजी ने मनु महाराज तथा महारानी शतरूपा को प्रकट कर सृष्टि की शुरुआत की। वे कहते हैं कि मनुष्य के अंदर तीन मैल कर्म, भाव तथा अज्ञानता का होता है। जो संगम स्नान से धुल जाता है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: प्रियंका-डिंपल के मुकाबले भाजपा की स्मृति-अनुप्रिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.