अपना दल (एस) की प्रत्याशी पर रिपोर्ट
हंडिया, इलाहाबाद : हंडिया विधान सभा से अपना दल (एस) व भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी प्रमिला त्रिपाठी के
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:07 PM (IST)
हंडिया, इलाहाबाद : हंडिया विधान सभा से अपना दल (एस) व भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी प्रमिला त्रिपाठी के खिलाफ झूठा प्रचार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। एफआइआर हंडिया से ही निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार तिवारी ने लिखाई है।
आरोप है कि उनके नाम से सोशल मीडिया के जरिए समर्थन करने का झूठा प्रचार किया जा रहा है जो गलत है। इंस्पेक्टर हंडिया कृष्णवीर सिंह का कहना है कि वायरल हुए मैसेज और लिखित शिकायत के आधार पर राकेशधर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें