बदला मौसम का मिजाज, बढ़ेगा तापमान
जासं, इलाहाबाद : दो दिन से पछुआ हवा तेज चलने के कारण मौसम का बदला हुआ मिजाज अब ठंड की विदाई की ओर इश
जासं, इलाहाबाद : दो दिन से पछुआ हवा तेज चलने के कारण मौसम का बदला हुआ मिजाज अब ठंड की विदाई की ओर इशारा कर रहा है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की नौबत आ गई है। लेकिन अगले सप्ताह से मौसम तेजी से करवट लेगा। होली से पहले गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।
गुरुवार रात से ही पछुआ हवाओं ने रफ्तार पकड़ी। इससे ठंड बढ़ गई। सुबह और शाम मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। शनिवार को भी दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धूल उड़ती रही। लोगों को हल्की-हल्की ठंड महसूस हुई। मजबूर होकर गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा बताते हैं कि पछुआ हवा चलने पर तेजी से पारे में इजाफा होगा। अगले सप्ताह गर्मी काफी बढ़ जाएगी। होली तक गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू कर दे देगी।
--------
पारे की चाल
शनिवार को अधिकतम पारा 29.3 डिग्री सेल्सियस था और न्यूतनम पारा 11 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम पारा 27.1 डिग्री था। इसमें दो फीसद से अधिक का इजाफा हुआ है। न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री था, जिसमें 0.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।