बिहार के लोजपा सांसद के बेटे की इलाहाबाद में सड़क हादसे में मौत
केनरा बैंक में प्रोबेशनरी अफसर राजीव सिंह होंडा सिटी कार में पटना की तरफ से आ रहे थे। सोरांव थाना क्षेत्र में बनकट गांव के पास दोपहर तीन बजे ट्रक को ओवर टेक करने में कार पलट गई।
By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 06:40 PM (IST)
इलाहाबाद (जेेएनएन)। बिहार में वैशाली से लोक जन शक्ति पार्टी के सांसद रामा किशोर सिंह के बेटे राजीव सिंह की शनिवार को इलाहाबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। केनरा बैंक में प्रोबेशनरी अफसर बताए जा रहे राजीव सिंह होंडा सिटी कार में पटना की तरफ से आ रहे थे। सोरांव थाना क्षेत्र में बनकट गांव के पास दोपहर तीन बजे ट्रक को ओवर टेक करने के फेर में कार पलट गई। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कई अफसर अस्पताल पहुंच गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें