शूटर छोटू से पूछताछ, मिले कई अहम सुराग
जासं, इलाहाबाद : गिरफ्तार शूटर छोटू ओझा से रविवार को पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे लं
जासं, इलाहाबाद : गिरफ्तार शूटर छोटू ओझा से रविवार को पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे लंबी पूछताछ की। इस दौरान वह डॉ. बंसल की हत्याकांड के मामले में उसने कई बार बयान बदला। कड़ाई से पूछताछ में वह पुरानी बातें ही दोहराता रहा। हालांकि डॉ. बंसल से इतर उसने कई वारदातों को अंजाम देने की बात जरूर कबूल की है। ऐसे पुलिस अब उन घटनाओं के बारे में छानबीन करते हुए दूसरे तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
शूटर छोटू के तार फरार इनामी बदमाश गदऊ से भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस अब छोटू के जरिए गदऊ पासी और गिरोह के दूसरे सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कुछ दिनों पहले गदऊ के मोबाइल की लोकेशन कौशांबी जिले में पाई गई थी, लेकिन अभी कुछ खास जानकारी नहीं मिल रही है। हां इतना जरूर पता चला कि गदऊ किन लोगों के संपर्क में है और उनकी गतिविधियां क्या है। अब पुलिस इसी की पड़ताल करने में जुट गई है। माना जा जल्द ही गदऊ भी गिरफ्तार किया जा सकता है। धूमनगंज निवासी छोटू ओझा को दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उससे कई चरणों में पुलिस अधिकारी अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। एसपी क्राइम बृजेश मिश्रा ने बताया कि छोटू से कई सुराग मिले हैं, जिसे और पुख्ता किया जा रहा है।