Move to Jagran APP

Kumbh mela 2019 : इलाहाबाद जंक्शन जाना है तो सिविल लाइंस साइड से मत जाएं, जानें क्यों

कुंभ मेले के पांचवें स्‍नान पर्व माघ पूर्णिमा के तहत लोगों की बढ़ती भीड़ के तहत रेलवे ने व्‍यवस्‍था की है। इसके तहत इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद कर दिया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 11:11 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 11:11 AM (IST)
Kumbh mela 2019 : इलाहाबाद जंक्शन जाना है तो सिविल लाइंस साइड से मत जाएं, जानें क्यों
Kumbh mela 2019 : इलाहाबाद जंक्शन जाना है तो सिविल लाइंस साइड से मत जाएं, जानें क्यों

प्रयागराज : अगर आप ट्रेन से कहीं बाहर का सफर करना चाहते हैं तो इन बातों पर गौर फरमाइएगा। क्योंकि अगर आप इसे नजरअंदाज कर देंगे तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हां आज से कुछ दिनों के लिए अगर इलाहाबाद जंक्शन जाना है तो सिविल लाइंस साइड से मत जाइए।  क्योंकि यहां पहुंचने के बाद आपको सिटी साइड भेज दिया जाएगा और आपको दिक्कत होगी।

loksabha election banner

माघ पूर्णिमा के तहत रेलवे ने ऐसा किया है

कुभ मेला के पांचवें प्रमुख स्नान पर्व माघ पूर्णिमा के मद्देनजर सोमवार से इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद हो गया है। यात्रियों और श्रद्धालुओं को सिटी साइड से ही प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा सूबेदारगंज स्टेशन पर प्रयागराज, दूरंतो, हमसफर समेत 14 गाडिय़ों का अस्थायी ठहराव रहेगा। यात्री यहां से भी ट्रेन पकड़ सकेंगे। शटल बसों की सेवा माघ पूर्णिमा यानी 19 फरवरी को ही रहेगी।

श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रयागराज में दबाव बढ़ा

माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालु प्रयागराज आने लगे हैं। रविवार को आधी रात बाद फैजाबाद से एक स्पेशल ट्रेन प्रयाग जंक्शन पर आई। इसके अलावा प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी स्टेशन, नैनी जंक्शन, झूंसी और इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर आने वाली नियमित ट्रेनों से श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढऩे पर सोमवार से इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद हो गया है। केवल सिटी साइड से स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा।

गेट नंबर पांच से सिर्फ आरक्षित टिकट यात्री ही कर सकेंगे प्रवेश

इलाहाबाद जंक्शन पर गेट नंबर नंबर पांच से आरक्षित टिकट यात्रियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। अन्य गेटों से श्रद्धालुओं को पहले यात्री आश्रय स्थल में ले जाया जाएगा। टे्रन के आने पर प्लेटफार्म पर ले जाया जाएगा। भीड़ कम होने पर भी उन्हें यात्री आश्रय से ही प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति रहेगी।

सूबेदारगंज से भी पकड़ सकते हैं ट्रेन

इलाहाबाद जंक्शन पर भीड़ ज्यादा रहेगी। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, दूरंतो, हमसफर समेत 14 ट्रेनें सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी। 18 से 20 फरवरी तक यह सुविधा रहेगी। इलाहाबाद से नई दिल्ली जाने वाली 12417 प्रयागराज, 12275 दूरंतो, 22437 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल, 12307 हावड़ा-जोधपुर, 22431 इलाहाबाद-जोधपुर, 12403 जयपुर एक्सप्रेस सूबेदारगंज में रुकेगी। नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली 12404 जयपुर एक्सप्रेस, 12276 नई दिल्ली-इलाहाबाद, 22438 हमसफर, 12418 प्रयागराज, 18632 अजमेर-रांची, 12308 जोधपुर-हावड़ा,22432 उधमपुर एक्सप्रेस, 18102 जम्मूतवी-टाटा सूबेदारगंज में रुकेगी।

49 स्पेशल ट्रेनें, 2500 बसें

कुंभ के पांचवें स्नान पर्व माघ पूर्णिमा पर रेलवे 49 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें से 29 ट्रेनें समय सारिणी से इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी, नैनी जंक्शन, झूंसी, सिटी स्टेशन और प्रयाग जंक्शन से चलेंगी। वहीं रोडवेज 2500 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शहर में 500 शटल बसें माघी पूर्णिमा के दिन फ्री चलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.