Move to Jagran APP

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रोहित मिश्र अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने समाजवादी छात्रसभा प्रत्याशी अजीत यादव 'विधायक' को 95 वोटों से पराजित किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2016 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 05:32 PM (IST)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम

इलाहाबाद (जेएनएन)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का बड़ा असर इलाहाबाद विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध डिग्री कालेजों के छात्रसंघ के चुनाव पर पड़ा है। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का परचम लहराया है।

loksabha election banner

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रोहित मिश्र अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी छात्रसभा प्रत्याशी अजीत यादव 'विधायक' को 95 वोटों से पराजित किया।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चुनाव के दौरान जमकर बवाल, पथराव लाठीचार्ज

केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहली बार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का प्रत्याशी चुनाव जीता है। उपाध्यक्ष पर समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी आदिल हमजा, महामंत्री पद पर शिवबालक यादव विजयी रहे। संयुक्त सचिव एबीवीपी के अभिषेक पांडेय व सांस्कृतिक सचिव समाजवादी छात्रसभा के मनीष सैनी चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें- नोबल पुरस्कार में नामित दुईजी अम्मा बोली, बाबू जी...पुरस्कारों से तो पेट नहीं भरता न

वहीं सीएमपी में विशाल सिंह व एडीसी में प्रफुल्ल शुक्ल छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। दोनों प्रत्याशी भी एबीवीपी के हैं। इस चुनावी समर में आधी आबादी भी बाजी मारने में कामयाब रही।

सीएमपी डिग्री कालेज में एबीवीपी के ही अभिनव तिवारी महामंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय आस्था मिश्रा विजयी हुईं।

देखें : वीडियो कैसे 300 रुपए फेंक बदमाशों ने उड़ाए 6.50 लाख रुपये

ईश्वरशरण डिग्री कालेज में स्वतंत्र उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह के सिर अध्यक्ष के जीत का सेहरा सजा। स्वतंत्र प्रत्याशी महेंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष, राहुल मिश्र महामंत्री व संयुक्त मंत्री स्वतंत्र प्रत्याशी मोनू यादव चुने गए। सांस्कृतिक सचिव सछास के संजय कुमार यादव बने। एडीसी में उपाध्यक्ष पद पर स्वतंत्र प्रत्याशी ऋचा मिश्रा चुनाव जीतीं। महामंत्री अर्पित शर्मा, संयुक्त मंत्री पद के लिए आदित्य सिंह निर्वाचित हुए। ईसीसी में अध्यक्ष पद पर नेशनल स्टूडेंड यूनियन ऑफ इंडिया के गोविंद पांडेय विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर इसी पैनल के रजनीश पांडेय जीते।

तस्वीरें: भारत में एकमात्र संकट मोचन की अनोखी प्रतिमा है ये

दूसरे अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सिंह ने सफलता प्राप्त की। महामंत्री पद पर आशीष मिश्र विजयी हुए। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर मोहित यादव विजयी हुए। कोमल यादव उपाध्यक्ष, सक्षम यादव महामंत्री, सरिता पाल संयुक्त मंत्री व विकास पांडेय सांस्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.