Move to Jagran APP

मंडल में ठंड से एक और मौत

By Edited By: Published: Sat, 22 Dec 2012 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2012 11:22 PM (IST)
मंडल में ठंड से एक और मौत

वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : धीरे-धीरे ठंड परवान चढ़ रही है। मंडल के कौशांबी जनपद में ठंड से शनिवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। इससे पहले इलाहाबाद में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने तहसील के अधिकारियों को दी है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। दिन में ही गलन ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। दोपहर तक सूरज कोहरे की आगोश में छिपा रहा, हालांकि हल्की धूप जरूर निकली लेकिन बेअसर रही।

loksabha election banner

कौशांबी जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेवाघाट के मजरा अहिरन का पुरवा निवासी कामता प्रसाद (65) की तबीयत दो दिन से खराब थी। शनिवार को कामता की मौत हो गई। ठंड का तेवर इस कदर बढ़ा है कि शनिवार सुबह भीषण कोहरे ने सूरज को ढक दिया था। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली। लेकिन ठंडी हवा व गलन के कारण लोग धूप का भरपूर आनंद नहीं उठा सके। शाम को ठंड फिर अपने तेवर में आ गई। शीतलहर के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पारा अधिकतम 19.2 और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को पारा अधिकतम 23.7 और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण दिन में ठंड के तेवर तल्ख हुए। न्यूनतम तापमान कुछ जरूर बढ़ा है, लेकिन रात में गलन बढ़ी रही। उनका कहना है कि कोहरा और घना होगा। शीतलहरी भी चलेगी। पारा गिरने से बढ़ी ठंड के चलते समय से पहले ही सड़कों, बाजारों में तो सन्नाटा पसरा ही, गलियों में भी सन्नाटे का आलम रहा।

---------

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.