28 व 29 जून को होगा आम महोत्सव का आयोजन
जासं, इलाहाबाद : जिले में 28 जून से दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 50 किस्म के
जासं, इलाहाबाद : जिले में 28 जून से दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 50 किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी व इनके पौधों भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे सफल बनाने के लिए चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित होने वाले द्वितीय आम महोत्सव में बच्चों के बीच पोस्टर, पेंटिंग व आम खाने की प्रतियोगिता होगी। महोत्सव में आने वाले लोगों को आम चखने के लिए दिया जाएगा। आम महोत्सव में मैंगों प्रोडक्ट कुकिंग प्रतियोगिता भी होगा। विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत होंगे। आम के किसानों के लिए संबंधित वैज्ञानिक वार्ता कर उन्हें डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी जाएगी। डीएम ने बताया कि महोत्सव में शाम को छह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा व आने वालों के लिए फूड स्टाल भी स्थापित होगा। आम प्रेमियों के लिए आम के साथ सेल्फी जोन की स्थापना होगी। इस बार हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री भी होगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महोत्सव में प्रदर्शित 50 किस्मों के आमों के बारे में संक्षिप्त परिचय का पोस्टर लगाए जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को आम की विस्तृत जानकारी मिल सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम दोनों दिन शाम छह बजे से शुरू होगा। बैठक में सीडीओ एम. सैमुअल, एडीएम, डीडीए, जिला उद्यान अधिकारी, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रभारी आदि मौजूद रहे।