इविवि में धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन पर रोक
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन, शवयात्रा निका
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन, शवयात्रा निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई करेगा। चीफ प्रॉक्टर व डीएसडब्ल्यू ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर इस आदेश से अवगत करा दिया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे, डीन स्टॅूडेंट वेलफेयर प्रो. आरकेपी सिंह ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कैंपस की परिस्थितियों से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि आदिल हमजा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उन्हें वर्ष 2016-2017 में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। हमजा मार्च से ही कैंपस में अराजक गतिविधियों में लिप्त हैं। हमजा के नेतृत्व में 28 अप्रैल 2017 ¨हसक गुट का नेतृत्व किया गया जिसमें विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद नैनी जेल में 25 दिन बंद रहने के बाद 24 अप्रैल को जमानत पर छूट कर आए। कैंपस में उनके द्वारा आए दिन धरना-प्रदर्शन और बवाल किया जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर ने प्रशासन से हमजा के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाने और धार्मिक उन्माद फैलाने पर प्रतिबंध लगाने को आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। कहा कि विश्वविद्यालय की संहिता का उल्लंघन कर धार्मिक विवाद भड़काने का प्रयास हो रहा है। ऐसे तत्वों को चिह्नित कर कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। चीफ प्रॉक्टर ने अराजकता फैलाने वाले तत्वों की जमानत रद करने को कहा है।