प्रशिक्षु नौवें दिन भी रहे भूख हड़ताल पर
जासं, इलाहाबाद : राजकीय मुद्रणालय से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु समायोजन को लेकर शनिवार को भी भूख हड़
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 01:00 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : राजकीय मुद्रणालय से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु समायोजन को लेकर शनिवार को भी भूख हड़ताल पर रहे। प्रशिक्षुओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग को माना नहीं जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए उन्हें समायोजित किए जाए। हड़ताल पर बैठे ओम प्रकाश की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई थी। शनिवार को उसमें सुधार हुआ। पिछले नौ दिन से राजकीय मुद्रणालय गेट पर ओम प्रकाश, शिव लखन, अर्चना, हीरा मनि, पुष्पलता, नीता रानी भूख हड़ताल पर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें