Move to Jagran APP

एकलव्य के कृतित्व-व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

जासं, इलाहाबाद : गुरु भक्ति के प्रतीक वीर एकलव्य का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण हुआ। अलग-अलग संगठन

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 01:00 AM (IST)
एकलव्य के कृतित्व-व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
एकलव्य के कृतित्व-व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

जासं, इलाहाबाद : गुरु भक्ति के प्रतीक वीर एकलव्य का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण हुआ। अलग-अलग संगठनों ने समारोह का आयोजन कर एकलव्य के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वीर एकलव्य मोर्चा के बैनर तले लोगों ने गवर्नमेंट प्रेस चौराहा स्थित एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय महासचिव नरेश चंद्र निषाद ने कहा कि दानवीर एकलव्य के आदर्शो पर चलकर राष्ट्र का उचित विकास किया जा सकता है। उन्होंने एकलव्य जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की।

loksabha election banner

अधिवक्ता अंतरिक्ष वर्मा ने कहा कि एकलव्य से हमें त्याग की भावना सीखनी चाहिए। इस दौरान अभिमन्यु निषाद, मोहित निषाद, दीपक, बलराम सिंह, रंजीत, अजीत, विनोद मौजूद रहे। अखिल भारतीय एकलव्य कल्याण सेवा समिति ने एकलव्य जयंती धूमधाम से मनाई। एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात किया। मुख्य अतिथि जितेंद्र निषाद बजरंगी ने कहा कि एकलव्य जैसा धनुर्धर धरती पर कोई दूसरा पैदा नहीं हुआ। वह आदर्श गुरुभक्त थे, जिन्होंने अपनी भक्ति की अतुलनीय मिसाल पेश की। इस दौरान राजू निषाद, राकेश निषाद, प्रमोद निषाद, बुलाकीराम, सुनील, हरिशंकर, हरिशरण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.