मनोज बने अध्यक्ष, अजय अग्रवाल महामंत्री
इलाहाबाद : कॅनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बैठक थार्नहिल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:00 AM (IST)
इलाहाबाद : कॅनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बैठक थार्नहिल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें मनोज अग्रवाल को इलाहाबाद शाखा का अध्यक्ष और अजय अग्रवाल उर्फ पिक्कू को महामंत्री चुना गया। अजय गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील केसरवानी को कार्यकारी उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल और राज मोहन पुरवार को उपाध्यक्ष, विवेक रस्तोगी और अजय अवस्थी को सहमंत्री, आशुतोष गोयल को संगठन मंत्री व अशोक ब्रिटानिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें