बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से लुभाया
जासं, इलाहाबाद : रानी रेवती देवी इंटर कालेज में रविवार को एकता संस्था ने रंगारंग कार्यक्रम 'ए वतन तु
जासं, इलाहाबाद : रानी रेवती देवी इंटर कालेज में रविवार को एकता संस्था ने रंगारंग कार्यक्रम 'ए वतन तुझे सलाम' का आयोजन किया। इसमें 5वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीत 'हमारे देश की मिट्टी हमारी आन होती है' सुनाकर दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा 'देसवा हमार भइया फुलवा के दोना' की सुरीली प्रस्तुति की। पारंपरिक लोकनृत्य झूमर की भव्य प्रस्तुति की। वहीं सूफी गीत 'अली मोरे अंगना दरस दिखा' पर बच्चियों ने भाव भंगिमाओं से सबको लुभाया। कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता की सीख दी गई। आंचल अग्रहरि व संजय मिश्र ने बच्चों को नृत्य व गायन की बारीकियां बताई। प्रधानाचार्य आत्मानंद सिंह ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। स्वागत सचिव मनोज गुप्त व संचालन डॉ. शानू केसरवानी ने किया। इस दौरान बशारत हुसैन, नंदिनी, शहबाज अहमद, अलवीना, रेखा गुप्ता, आन्जनेय, अनुपम घोष मौजूद रहे।