पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ सकते हैं सपाई
जासं, इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार निकाय चुनाव
जासं, इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल दिया जा सकता है। फिलहाल पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन मांगे हैं।
जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने बताया कि आगामी नगर निगम, नगरपालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के चुनाव के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी उतरे जाएंगे। इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। निकाय चुनाव को लेकर आगामी 22 अप्रैल की सुबह 11 बजे पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में सभी विधान सभा अध्यक्षों, नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों तथा पार्टी के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें चुनाव के लिए आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव को पार्टी सिंबल पर लड़ा सकता है। लेकिन अभी तक पार्टी हाईकमान से कोई निर्देश नहीं मिला है।