आबकारी मुख्यालय में छेड़खानी पर हंगामा
जासं, इलाहाबाद : महिला इंस्पेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शुक्रवार दोपहर आबकारी मुख्यालय
जासं, इलाहाबाद : महिला इंस्पेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शुक्रवार दोपहर आबकारी मुख्यालय में हंगामा हो गया। यहां आरोपी आबकारी सिपाही का पिता इंस्पेक्टर से माफी मांगने पहुंचा था, लेकिन जब उसकी करतूत की सजा दिलाने की बात हुई तो विवाद हो गया। झगड़ा होते ही सिपाही और महिला इंस्पेक्टर पक्ष की तरफ से भी लोग जुट गए। मामला बढ़ने पर हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
हालांकि अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत करते हुए विभागीय कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर मुख्यालय के कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। उधर, कर्नलगंज पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि अभी पीड़िता का बयान नहीं लिया गया है। बयान दर्ज करते हुए जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिपाही पर मुख्यालय में तैनात महिला इंस्पेक्टर के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और विरोध पर धमकी देने का आरोप है। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।