न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय से मिले गवर्नर
जासं, इलाहाबाद : राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार की दोपहर न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय से मिलने उनके जार्जटा
जासं, इलाहाबाद : राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार की दोपहर न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय से मिलने उनके जार्जटाउन स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने न्यायमूर्ति मालवीय के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल वहां 40 मिनट तक रुके। इस दौरान अनेक सामाजिक मुद्दों पर लंबी चर्चा की।
चर्चा के दौरान कई पुरानी यादें ताजा हुई। सबने साथ में भोजन किया। जाते समय न्यायमूर्ति मालवीय ने राज्यपाल रामनाईक को कुछ पुस्तकें भेंट की। इसके पहले राज्यपाल का स्वागत न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के साथ उनकी पत्नी कांता मालवीय, बेटी रुचि भार्गव व दामाद दीपक भार्गव ने किया। इस दौरान संविधानविद् सुभाष कश्यप, यूपीआरटीओयू के कुलपति प्रो. एमपी दुबे, अनूप सिंह, मनोज श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।