ब्रेन मैपिंग की खासियत से हुए रूबरू
जासं, इलाहाबाद : एमएनएनआइटी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सामाजिक विकास में जैव प्रौद्योगिकी क
जासं, इलाहाबाद : एमएनएनआइटी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सामाजिक विकास में जैव प्रौद्योगिकी का योगदान विषय पर चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन ब्रेन मैपिंग की खासियत पर प्रकाश डाला गया। ब्रेन बिहैवियर रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन व 4-डी ब्रेन एनालिसिस तकनीक की खोज करने वाले डॉ. आलोक मिश्र ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का ब्रेन मैपिंग टेस्ट किया। बताया कि इस विधि के जरिये लोगों को पता चल सकता है कि उन्हें किस क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। इनके लिए क्या पढ़ना, क्या खाना उपयुक्त है. लोगों को उनकी पसंद और नापसंद के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
डॉ. आलोक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2006-07 के आइएएस ट्रेनिंग बैच में शामिल अभ्यर्थियों का ब्रेन मैपिंग टेस्ट किया था। इससे उनके डीएनए टेस्ट से यह परिणाम निकलकर सामने आया कि आइएएस का दिमाग ही अलग होता है। बताया कि 4-डी ब्रेन एनालिसिस की चार प्रक्रिया होती है, जिसमें ब्रेन मैपिंग, डीएनए मैपिंग, बायोलॉजिकल मैपिंग तथा साइकोलॉजिकल मैपिंग होती है। कार्यशाला में संयोजक डॉ. शिवेश शर्मा, प्रो. आरएस यादव, प्रो. गीतिका, डॉ. अंजना पांडेय, प्रो. विनिता अग्रवाल, डॉ. अम्बक कुमार, डॉ. नंद कुमार मौजूद रहे।
-------
कलरव आज, आएंगे मुनव्वर राना
इलाहाबाद : मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कलरव का आगाज शुक्रवार की शाम होगा। पहले दिन कवि सम्मेलन होगा, जिसमें मुनव्वर राना, वीपी सिंह, डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. श्लेष गौतम जैसे नामी रचनाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।