महिलाओं को बनाएंगे स्वावलंबी
जासं, इलाहाबाद : होली का त्योहार बीते तो 10 दिन हो गए लेकिन सामाजिक गतिविधियों के बीच इसका रंग अभ
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 06:39 PM (IST)
जासं, इलाहाबाद : होली का त्योहार बीते तो 10 दिन हो गए लेकिन सामाजिक गतिविधियों के बीच इसका रंग अभी बरकरार है। होली मिलन कार्यक्रमों का दौर जारी है। निशा बहुउद्देशीय सर्वोदय सेवा समिति ने अपने कार्यालय में समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को बधाई दी। सभी ने सामाजिक प्रेम, एकता कायम करने में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
संरक्षक राजकुमार सिंह ने गरीब, निर्धन व असहाय महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की मुहिम तेज करने की घोषणा की। सचिव ज्योतिषाचार्य निशा सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नरेंद्र सिंह, पुष्पा सिंह, सलमा बानो, शाहीन, नेहा केसरवानी, दिलीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें