स्नान के लिए कल आएगा किन्नर अखाड़ा
इलाहाबाद : मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाने किन्नर अखाड़ा के सदस्य 26 जनवरी को प्रयाग
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 06:12 PM (IST)
इलाहाबाद : मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाने किन्नर अखाड़ा के सदस्य 26 जनवरी को प्रयाग आएंगे। अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के साथ कई महामंडलेश्वर व उनके भक्त दोपहर बाद प्रयाग आएंगे।
दंडी स्वामीनगर में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी समिति अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम के शिविर में सभी किन्नर संन्यासियों का भव्य स्वागत होगा। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि सभी किन्नर संन्यासी त्रिवेणी मार्ग स्थित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर 27 जनवरी को मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान करने के बाद यहां से रवाना हो जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें