कैंपस की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने प
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि पुस्तकालय से किताबें निर्गत हों, एफसीआई बिल्डिंग की लिफ्ट का संचालन शुरू कराया जाए और स्पोर्ट्स बोर्ड का खाता खोल लिया जाए। एबीवीपी कार्यकर्ता नीरज प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षो में विश्वविद्यालय में 6 करोड़ की किताबें खरीदी है। किंतु, हकीकत ये है कि पुस्तकालय में किताबों का घोर अभाव है। पाठ्यक्रम की किताबें न होने के कारण छात्र-छात्राओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में छात्रों ने ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण को सौंपा। इसमें अभिषेक तिवारी, अवनीश राय, मानस, प्रशांत मिश्र, सर्वेद्र सिंह, रजत, संदीप, अमित, सत्यम सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
एमएनएनआइटी में व्याख्यान
मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के गणित विभाग में शुक्रवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बंगलुरू विवि के गणित विभाग के प्रो. एमएसएम नायक ने विचार रखे। उन्होंने रमानुजन द्वारा किए विभिन्न कार्य जैसे पार्टीशन थ्यूरी, बाइपारर्टीशन थ्यूरी के परिणामों पर प्रकाश डाला। शुरूआत में गणित विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने स्वागत किया। उन्होंने रमानुजन के गणितीय परिणामों का विदेशी विश्वविद्यालय में किए गए कार्यो की संख्या में देश के शिक्षण संस्थानों से अधिक है।