Move to Jagran APP

किसानों को एकजुट करेगा टिकैत गुट

इलाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) बिखरे किसानों को एकजुट करने के लिए अभियान चलाएगा। मंगलवार को

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 09:32 PM (IST)
किसानों को एकजुट करेगा टिकैत गुट
किसानों को एकजुट करेगा टिकैत गुट

इलाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) बिखरे किसानों को एकजुट करने के लिए अभियान चलाएगा। मंगलवार को परेड मैदान पर आयोजित पंचायत में महासचिव राकेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठित होंगे तो उनकी ताकत बढ़ेगी।

loksabha election banner

कहाकि चंद लोगों ने निजी स्वार्थ के चक्कर में किसानों को बांट दिया है। किसानों के नाम पर वे अपनी दुकान चला रहे हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। किसानों को उनकी ताकत बताई जाएगी। कहा कि एक समय था जब किसान देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे किंतु धीरे-धीरे उनकी शक्ति को कमजोर करने का प्रयास शुरू किया गया। बोले कि अब समय आ गया है कि किसान अपनी एकजुटता से नया संदेश दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.