Move to Jagran APP

धूप में राहत पर रात में गलन बरकरार

जासं, इलाहाबाद : अंदाजा सही निकला। खिचड़ी के बाद मौसम फिर करवट बदलने लगा है। रविवार को तापमान में वृद

By Edited By: Published: Sun, 15 Jan 2017 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 07:12 PM (IST)
धूप में राहत पर रात में गलन बरकरार
धूप में राहत पर रात में गलन बरकरार

जासं, इलाहाबाद : अंदाजा सही निकला। खिचड़ी के बाद मौसम फिर करवट बदलने लगा है। रविवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। धूप से राहत मिली, हालांकि शाम ढलते ही गलन फिर असर दिखाने लगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गलन और कम हो सकती है। हां, अगर हवाएं फिर तेज हुई तो शीतलहर दस्तक दे सकती है।

prime article banner

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में अचानक सर्दी बढ़ गई थी। बीते चार दिन शहर के लोगों पर भारी पड़े हैं। न्यूनतम पारा चार डिग्री से भी नीचे चला गया था। धीरे धीरे इसमें बढ़ोतरी हुई। रविवार को रात का पारा छह डिग्री पर पहुंच गया जबकि एक दिन पहले वह 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ है। रविवार को पूरे दिन तेज धूप निखरी रही। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने धूप का सहारा लिया। जिन्होंने गर्म कपड़े ज्यादा पहन रखे थे, वह ज्यादा देर तक धूप में टिक नहीं सके। मौसम विभाग की मानें तो दो तीन दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद बादल दस्तक दे सकते हैं। अगर रिमझिम हुई तो फिर शीतलहर फिर पलटवार करेगी।

---------

संडे बना फनडे, पार्को में उमड़ी भीड़

जासं, इलाहाबाद : रविवार की छुट्टी लोगों ने खास अंदाज में मनाई। इसमें मौसम ने भी पूरा साथ दिया। शहर के पार्को में उमड़ी भीड़ भगवान भास्कर का आभार जताते नजर आई। बड़ों की गपशप के बीच बच्चों ने जमकर मस्ती की। लोगों ने चाट पकौड़े के साथ आइसक्रीम का लुत्फ भी उठाया। कंपनी बाग, मिंटो पार्क में भी रविवार को पिकनिक स्पाट बने रहे। नए यमुना पुल पर खिली धूप में सेल्फी लेने की होड़ देखी गई।

------

संगम पर मनी पिकनिक

इलाहाबाद : खिलखिलाई धूप में रविवार को संगम भी गुलजार नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ तो पहले से मेले में मौजूद है, पर छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को आम शहरी भी मेला क्षेत्र पहुंचे। नहाने तो कम ही गए थे, पिकनिक मनाने वाले ज्यादा थे। बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे तो बड़ों ने रेती पर बैठकर प्रसाद का आनंद लिया। परेड मैदान की खाली जगह पर बच्चे बैट बाल पर हाथ जमाते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.