प्रो. राजनाथ को 'एमके खान' एवार्ड
इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजनाथ को रिसर्चर्स एस
इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजनाथ को रिसर्चर्स एसोसिएशन ऑफ ओडिसा के द्वारा 'एमके खान' सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार समीक्षा एवं शोध संबंधित कार्यो के लिए प्रदान किया गया है।
अप्रैल 2017 में उन्हें यह पुरस्कार कटक में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्रो. राजनाथ को यह पुरस्कार तीन वरिष्ठ आचार्यो की जूरी ने स्वीकृत है। इसमें प्रो. आरडब्लू देसाई, प्रो. सीआरवी राव और प्रो. रमेश के. श्रीवास्तव शामिल रहे। प्रो. राजनाथ इलाहाबाद विवि डीन कला संकाय सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। कई पुस्तकें अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हैं। इनकी पुस्तकों का अनुवाद ¨हदी भाषा के प्रख्यात आलोचक प्रो. नामवर सिंह कर चुके है।