मेधावियों को मिलेंगे पदक
इलाहाबाद : इलाहाबाद विवि में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान देने की योजना पर जल्द ही अमल होगा। सभी
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 09:20 PM (IST)
इलाहाबाद : इलाहाबाद विवि में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान देने की योजना पर जल्द ही अमल होगा। सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पदक एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि कुलपति के आदेश के बाद कुलपति के आदेश अनुपालन में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मनमोहन कृष्ण को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि इलाहाबाद विवि के मेधावी विद्यार्थियों को पदक एवं पदक प्रमाण-पत्र निर्धारण के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें