शव पहुंचते ही शोक में डूब गया गांव
हनुमानगंज/झूंसी, इलाहाबाद : सरायइनायत थाना क्षेत्र के लंगड़ीपुर में शुक्रवार शाम शव पहुंचे तो पूरा गा
हनुमानगंज/झूंसी, इलाहाबाद : सरायइनायत थाना क्षेत्र के लंगड़ीपुर में शुक्रवार शाम शव पहुंचे तो पूरा गांव शोक में डूब गया। मां-बेटी की लाश देख हर किसी के आंख में आंसू छलक पड़े। महिलाएं, पुरुष ही नहीं बल्कि बच्चे भी लोगों को देख रोने-बिलखने लगे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी गमजदा परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
गुरुवार रात बधावा ले जाते वक्त बेकाबू ट्रक ने कई को कुचल दिया था। हाईवे पर हुए हादसे में तीन की मौत हो गई थी, जबकि चार जख्मी हुए थे। जख्मी संतलाल अपनी पत्नी श्रीदेवी और तीन साल की बेटी राधिका के शव से लिपट पड़े। वह भगवान को भी कोस रहे थे कि उसके साथ ऐसा क्यों किया। दर्दनाक हादसे में मारे गए परिवार को सांत्वना देने के लिए दूसरे गांव से भी लोग और रिश्तेदार पहुंचे। लंगड़ीपुर गांव जैसा ही हाल जमुनीपुर गांव भी रहा। यहां जेल में बंद रतई की पत्नी शांति देवी की लाश घर पहुंची तो परिजन फफक पड़े। रोते-बिलखते घरवालों को किसी तरह ढांढस बंधाते हुए खुद को उनका साथी बताया। इसके बाद अंधेरा होने से पहले ही तीनों शवों का छतनाग घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। श्रीदेवी को उनके पति ने तो शांति को उसके बेटे ने मुखाग्नि दी। गुरुवार रात के बाद गमजदा परिवार और पड़ोसियों के घर चूल्हा नहीं जला।
....
घायलों की हालत स्थिर
हादसे में चार लोग जख्मी भी हुए थे। इसमें प्रभावती गुप्ता, बिरजन देवी और प्रिया स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थित बनी है। डॉक्टरों का कहना है धीरे-धीरे घायलों की हालत में सुधार होगा।
....
अज्ञात पर एफआइआर
सरायइनायत पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रतई बिंद के बेटे राजकुमार बिंद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। राजकुमार रामकृपाल के बेटे राजेश का साढ़ू है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही में जुट गयी है।