Move to Jagran APP

उड़ान के 14 मिनट बाद ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

जासं, इलाहाबाद : बम्हरौली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नई दिल्ली के लिए उड़

By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 01:01 AM (IST)
उड़ान के 14 मिनट बाद ही
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

जासं, इलाहाबाद : बम्हरौली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नई दिल्ली के लिए उड़ान भरे विमान को उड़ान के 14 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बाद में यात्रियों को बस से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट भेज दिया गया। वहां से उन्हें विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को इलाहाबाद से नई दिल्ली की दो फ्लाइट थी। एक फ्लाइट सुबह और दूसरी दोपहर की। दूसरी फ्लाइट एआइ 9604 ने दोपहर 2:48 बजे उड़ान भरी। 72 सीटों वाली इस फ्लाइट में 56 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के 14 मिनट बाद ही विमान में गड़बड़ी आ गई। उसका एक पंखा नहीं चला रहा था। इससे कुछ देर बाद ही बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते पायलट सक्रिय हो गए और तुरंत विमान को वापस कर लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम को गड़बड़ी का संकेत दिया और बम्हरौली एयरपोर्ट पर 3:02 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। अचानक विमान के वापस होने से यात्री घबरा गए। उनको बताया गया कि घबराएं नहीं, वे सुरक्षित हैं। विमान की लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। यात्रियों को बस से वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डा भेजा गया। एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर एसआर मिश्रा ने बताया कि विमान खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई। यात्री सही सलामत हैं और उन्हें वाराणसी एयरपोर्ट से नई दिल्ली भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.