लंका में हुआ राम रावण युद्ध
जासं, इलाहाबाद : उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी की ओर से हो रही रामलीला में शुक्रवार को राम रावण युद
जासं, इलाहाबाद : उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी की ओर से हो रही रामलीला में शुक्रवार को राम रावण युद्ध का मंचन किया गया है।
रावण के बेटे मेघनाद ने नागफांस बाण मारकर राम और लक्ष्मण को बांध देता है। तब हनुमान जी गरुण के पास जाते हैं। गरुण देवता आकर नागफांस को काटते हैं। इससे रावण उत्तेजित होकर मेघनाद को कुम्भला देवी का यज्ञ करने को कहता है। उसी समय राम, लक्ष्मण और हनुमान आते हैं। वह मेघनाद का यज्ञ खंडित करते हैं। मेघनाद और लक्ष्मण में युद्ध होता है तो मेघनाद मारा जाता है। मेघनाद का सिर लेने के लिए सुलोचना राम के पास जाती है। उसके बाद रावण शकर भगवान के पास जाता हैं। जब रावण अपने शयनकक्ष में सोता है तो उसे आभास होने लगता है कि काल रावण के सिर पर खड़ा है। फिर रावण और राम में भीषण युद्ध होता है। राम की विजय होती है। सीता फिर अग्नि परीक्षा देती हैं और यह सब अयोध्या के लिए लौटते हैं। मंचन में रावण की भूमिका में अरविन्द कुमार पाण्डेय, मेघनाद की भूमिका में गुड्डू खान, सुलोचना की भूमिका में रितु रावत, मंदोदरी की भूमिका में शुभेन्दु राय, राम की भूमिका में सरस्वती चंद्र, लक्ष्मण की भूमिका में दौलत राम विश्वास, हनुमान की भूमिका में कल्याण सिंह तथा काल की भूमिका में सोनू सदाबहार थे। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष नीरज यादव, सन्त कुमार वर्मा, रवि भूषण गुप्ता आदि थे।