घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी
जासं, इलाहाबाद : मनबढ़ शोहदे ने घर में घुसकर एक छात्रा से छेड़खानी की। विरोध पर उसका मुंह दबा दिया और
जासं, इलाहाबाद : मनबढ़ शोहदे ने घर में घुसकर एक छात्रा से छेड़खानी की। विरोध पर उसका मुंह दबा दिया और धमकी देते हुए भाग निकला। छात्रा के पिता की तहरीर पर करेली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
करेली थाना क्षेत्र के बेनीगंज मुहल्ले में रहने वाला एक शख्स फल बेचने का काम करता है। उसकी बेटी निकट के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि कुछ दिन पहले वह घर में अकेली थी। तभी सुल्तानपुर भावा निवासी सोनू कुशवाहा उसके घर में घुस आया। इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच घरवाले आग गए तो वह भाग निकला। बेटी ने घटना की जानकारी दी तो उन्होंने करेली थाने में तहरीर दी। एसओ करेली आनंद पांडेय का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।