गढ़वा में गैंगवार, फायरिंग में एक की मौत
जासं, इलाहाबाद : धूमनगंज थाना क्षेत्र का गढ़वा इलाका बुधवार को ताबड़तोड़ फाय¨रग और बमबाजी से दहल उठा।
जासं, इलाहाबाद : धूमनगंज थाना क्षेत्र का गढ़वा इलाका बुधवार को ताबड़तोड़ फाय¨रग और बमबाजी से दहल उठा। एक गिरोह के बदमाशों ने दूसरे गिरोह के सदस्य को टार्गेट कर फाय¨रग शुरू कर दी। गोली लगने से एक बेगुनाह युवक की मौत हो गई। पीठ में गोली लगने से एक किशोर समेत दो लोग जख्मी हो गए। फाय¨रग और बमबाजी करते हुए हमलावर निकल भागे। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बेगुनाह युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने एक आरोपी के घर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस और पीएसी ने पहुंच स्थिति संभाली। एक गुट के छह युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुधवार की शाम करीब चार बजे महिला ग्राम और गढ़वा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। रेलवे लाइन की तरफ से फाय¨रग करते करीब आठ युवक गली में घुसे। हमलावर मिंदर नामक युवक को टार्गेट कर गोली चला रहे थे। मिंदर गली में भागा तो हमलावर बम और गोलियां बरसाने लगे। फाय¨रग के दौरान गोली लगने से संजय (23) पुत्र शिवराम निवासी गढ़वा की मौत हो गई। बेगुनाह संजय अपने पड़ोसी सिद्धार्थ उर्फ लकी (13) पुत्र जगदीश के साथ खड़ा था। लकी को भी पीठ में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में कल्लू (22) पुत्र अमरनाथ भी जख्मी हो गया। फाय¨रग के दौरान दूसरे पक्ष के मिंदर के साथियों ने बम चलाए तो हमलावर निकल भागे। ताबड़तोड़ फाय¨रग से पूरा इलाका दहल उठा। हमलावर असलहे लहराते निकल भागे। संजय की मौत से आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने गढ़वा में रहने वाले सुरेश के घर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। खबर पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को भगाया। बवाल की आशंका को देखते हुए वहां पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। मामले में आशीष, रोहित, नरेश, रामीज, डब्बू और रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दबिश देकर गढ़वा के कई युवकों को हिरासत में ले लिया है।
---
दो गुटों की गैंगवार में बेगुनाह युवक की जान चली गई। हमलावर मिंदर को मारने आए थे। गढ़वा में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों के यहां दबिश दी जा रही है।
आलोक मिश्र, सीओ सिविल लाइंस
---
गवाह को निपटाने आए थे
इलाहाबाद : हमला पूरी तैयारी के साथ किया गया। असलहों से लैस युवक मिंदर को मारना चाहते थे। दरअसल बलात्कार के एक मामले में गढ़वा का सुनील जेल में है। उस मामले में मिंदर गवाह है। वही पैरवी भी करता है। हमलावर गवाह को खत्म करना चाहते थे लेकिन वह बच गया।
---
बेल कटवा कर जेल गई मुंडी
गढ़वा में इन दिनों दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई बढ़ गई है। एक गिरोह में शिव कुमार, मिंदर आदि हैं तो दूसरे गिरोह में सुनीता उर्फ मुंडी, सुनील और नामजद आरोपी हैं। एसपी सिटी राजेश यादव के मुताबिक, हमला योजना बनाकर किया गया। एक दिन पहले ही मुंडी और सुनील बेल कटवा कर जेल चले गए ताकि बचाव हो सके। दोनों गिरोह को खंगाला जा रहा है।
---
संजय के घर गूंजती रहीं चीखें
इलाहाबाद : फाय¨रग के दौरान जान गंवाने वाले संजय के घर देर रात तक चीखें गूंजती रहीं। संजय के पिता शिवराम रेलवे से रिटायर्ड हैं। संजय तीन भाइयों गुलशन, गुलजारी में सबसे छोटा था। उसकी दो बहने हैं। बीए करने के बाद वह आइटीआइ की तैयारी कर रहा था। उसने पीएसी में भर्ती की परीक्षा भी दी थी। लकी के घरवाले भी अस्पताल में बिलखते रहे।