दबंगों से पुलिस की सांठगांठ, आइजी से शिकायत
इलाहाबाद : फूलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर, शेखपुर गांव के तमाम लोग बुधवार को आइजी के यहां गुहार लगा
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 09:46 PM (IST)
इलाहाबाद : फूलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर, शेखपुर गांव के तमाम लोग बुधवार को आइजी के यहां गुहार लगाने पहुंचे। श्याम कुमार, ज्ञानेंद्र, अरविंद्र कुमार, राजीव रतन, अश्वनी कुमार आदि ने आरोप लगाया कि विपक्षीगण लाखों की जमीन कब्जा करने के लिए श्याम कुमार की हत्या की साजिश रच रहे हैं। कई बार उन पर जानलेवा हमला किया गया। हर बार पुलिस ने मामूली घटना दर्ज की।
आरोप लगाया कि फूलचंद, रामनरेश, बजरंग बहादुर, बृजेश यादव, सर्वेश मिश्र आदि जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि फूलपुर पुलिस भी उनके साथ मिली है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें