एमएनएनआइटी में 'आविष्कार' आज से
इलाहाबाद : मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चार दिवसीय वार्षिक आयोजन 'आविष्कार' बुध
इलाहाबाद : मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चार दिवसीय वार्षिक आयोजन 'आविष्कार' बुधवार से शुरू होगा। इस तकनीकी एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में सामान्य ज्ञान, देश दुनिया व्यापार आदि पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। 30 सितंबर बिजनेस एवं इंडिया क्विज के अंतर्गत क्विज मास्टर सोमनाथ चंद्रा छात्रों के साथ संवाद करेंगे। एक अक्टूबर को मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक क्विज को आर्यप्रिया गागुली संचालित करेंगी। कार्यक्रम में धार्मिक लेखक अमीष त्रिपाठी प्रतिभाग करेंगे। इनका कार्यक्रम 29 को शाम छ: बजे से होगा। सरकारी भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले प्रख्यात आईएएस अधिकारी डा. अशोक खेमका 28 सितंबर को छात्रों के साथ संवाद करेंगे। दिल चाहता है, आंखों देखी, भेजा फ्राई फिल्म निर्माता एवं अभिनेता रजत कपूर शामिल होंगे। इनके अनुभव छात्र 29 सितंबर को सुन सकेंगे। अन्य प्रस्तुतियों में प्रख्यात गायक राहुल राम, वरुण ग्रोवर, संजय राजौरा हास्य रस से दर्शकों को सराबोर करेंगे। कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा।