महाआरती कर मनाई अशोक सिंहल की जयंती
जासं, इलाहाबाद : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की जयंती पर गंगा तट पर महा
जासं, इलाहाबाद : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की जयंती पर गंगा तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने और गंगा की पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया।
मंगलवार को अशोक सिंहल की 91वीं जयंती थी। विश्व ¨हदू परिषद, बजरंग दल और हरिहर आरती समिति के कार्यकर्ता त्रिवेणी रोड पर गंगा तट पर पहुंचे। वहां उन्होंने महाआरती का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंहल हमेशा गंगा की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता के लिए प्रयासरत रहे। उनका कहना था कि गौ, गंगा और भारत मां से भारत की पहचान है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि विहिप नेता के प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।
महाआरती में पुनीत वर्मा, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विमल प्रकाश, अजय गुप्ता, शशि वाष्र्णेय, दिवाकर त्रिपाठी, अमित, सुशील राय, विजय पांडेय, अमरनाथ तिवारी, शिवम द्विवेदी, सौरभ तिवारी, विद्युत श्रीवास्तव, अशोक वाजपेई, अर्पित समेत बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।