बारिश का पानी संरक्षित करने पर मंथन
जासं, इलाहाबाद : जल संरक्षण मुहिम को गति देने के लिए ¨हदुस्तानी एकेडमी में जल मंथन संवाद हुआ। ग्लोबल
जासं, इलाहाबाद : जल संरक्षण मुहिम को गति देने के लिए ¨हदुस्तानी एकेडमी में जल मंथन संवाद हुआ। ग्लोबल ग्रींस ने 'मिशन 100 डेज' के तहत बारिश का पानी संरक्षित करने के लिए इसका आयोजन किया। निशांत सक्सेना ने जल संरक्षण के लिए नुक्कड़ नाटक कराने पर जोर दिया। कहा कि बीते दिनों यह अभियान चलाया गया था, जिसके जरिए जल संचयन, दिशादीप की टाउनशिप में जल संचय के लिए की गई व्यवस्था को उजागर किया गया। मिशन के संयोजक मनोज श्रीवास्तव बारिश के पानी को संरक्षित करने के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। अवधेश निषाद ने हर वर्ग के लोगों से जरूरत के अनुरूप पानी संरक्षित करने की अपील की। राजू श्रीवास्तव ने नई टाउनशिप में बारिश का पानी संरक्षित करने की तकनीक बनाने की जानकारी दी। सचिव संजय पुरुषार्थी ने स्वागत किया। इस दौरान रविनंदन सिंह, अनूप तिवारी, धर्मेद्र शुक्ल, विनोद मिश्र, नरेंद्र वर्मा, रीना कुमारी, आशीष मालवीय, नीरज मौजूद रहे।