कांवरियों के लिए 24 घंटे उपचार की सुविधा
झूंसी, इलाहाबाद : कांवरियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्रिवेणीपुरम के निकट स्थित सौजन्य
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 01:22 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 01:22 AM (IST)
झूंसी, इलाहाबाद : कांवरियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्रिवेणीपुरम के निकट स्थित सौजन्या अस्पताल में 24 घंटे उपचार की व्यवस्था कराई गई है। यहां दो चिकित्सक तथा दो वार्ड ब्वाय की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही हर समय कांवरियों की सुविधा के लिए 108 एंबुलेंस भी लगायी गई है। चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि दशाश्वमेध घाट से जल लेकर काशी जाने वाले कांवरियों के उपचार के लिए 24 घंटे चिकित्सक यहां मौजूद रहेंगे। यदि किसी कांवरिये की हालत गंभीर हो जाती है तो उन परिस्थितियों में उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें