बकाएदारों के खिलाफ अभियान तेज
जासं, इलाहाबाद : बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को शहर में चलाए गए
जासं, इलाहाबाद : बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को शहर में चलाए गए अभियान में 272 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अधिकारियों की मानें तो आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।
टैगोर टाउन में चलाए गए अभियान के दौरान बकाए पर 44 कनेक्शन काटे गए जबकि 39 लाख की वसूली हुई। म्योहाल खंड में 70 कनेक्शन काटने के साथ ही 64 लाख की वसूली की गई। बमरौली खंड में 52 संयोजन विच्छेदित किए गए। यहां से 42 लाख की वसूली की गई। इसी प्रकार कल्याणी देवी, खुसरोबाग, रामबाग, करेली, राजापुर में 112 कनेक्शन काटे गए जबकि 70 लाख की वसूले। गंगा पार में चलाए गए अभियान के दौरान 52 तथा यमुनापार में 47 संयोजन विच्छेदित किए गए। अधीक्षण अभियंता रत्नेश कुमार की मानें तो शुक्रवार को चांदपुर सलोरी, ओम गायत्री नगर, शिवकुटी, गोविंदपुर, मेंहदौरी, शांतिपुरम, फाफामऊ, छोटा बघाड़ा, कटरा, कर्नलगंज, एलनगंज, लाउदर रोड, मालवीय रोड, राजापुर, सिविल लाइंस, सरकिट हाउस के पास, अशोक नगर, मऊसरैया, म्योर रोड, मिंटो रोड, कमला नगर, म्योराबाद, कल्याणी देवी, मीरापुर, खुसरोबाग, जानसेनगंज, मालवीय नगर, गुड़मंडी और ऊंचवागढ़ी में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। विच्छेदित संयोजन जुड़े होने पर उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।