सपा ने कराई एफआईआर, भाजपा ने किया प्रदर्शन
जासं, इलाहाबाद : सुभाष चौराहे पर प्रधानमंत्री के भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओ
जासं, इलाहाबाद : सुभाष चौराहे पर प्रधानमंत्री के भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत से माहौल गरमा गया है। भाजपाइयों ने जहां कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया वहीं समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने भाजपा के 12 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग लोकतंत्र में यकीन नहीं रखते। भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सपाई अराजकता पर उतारू हैं। अगर 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार न हुए तो भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। भाजपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रभाशंकर पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, सुशील मिश्र, शशांक त्रिपाठी, रणजीत सिंह, शशांक शेखर पांडेय, डॉ. कमला सिंह, आशीष गुप्ता, शशि वाष्र्णेय, मुरारीलाल, सुबोध सिंह आदि ने कड़ा विरोध जताया।
उधर, सयुस जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने सिविल लाइंस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके और सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस मौके पर उनके साथ विजय बागी, पीयूष श्रीवास्तव, ननकऊ यादव, धुन्नू यादव, प्रिंस बागी, राज सिंह आदि थे।