Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर याद किए गए नेहरू

जासं, इलाहाबाद : प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने

By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 01:05 AM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए नेहरू

जासं, इलाहाबाद : प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने आनंद भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर चौ. जितेंद्रनाथ सिंह ने कहाकि नेहरू जी आधुनिक भारत के प्रमुख रचनाकार थे। वह कामनवेल्थ और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के नेता थे। एआइसीसी सदस्य शेखर बहुगुणा ने कहाकि पं. नेहरू ने देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की थी। प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने कहाकि नेहरू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने की। इस मौके पर फुजैल हाशमी, संत प्रसाद पांडेय, संतोष मिश्रा, मुकुंद तिवारी, कृष्णकांत पयासी, यशवीर यादव, निशांत त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने बालसन चौराहा स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

loksabha election banner

-----

प्रतिमा के पास गंदगी, सौंपा ज्ञापन

इलाहाबाद : बालसन चौराहा स्थित पं. नेहरू की प्रतिमा के आसपास जमा गंदगी पर कांग्रेसियों ने रोष जताया। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में तारिक सईद अज्जू, अभिनव वाष्र्णेय, दीपचंद्र शर्मा, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.