खानपान में सुधार को मनाया सत्कार दिवस
जासं, इलाहाबाद : स्टेशनों पर खानपान व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे ने शुक्रवार को सत्कार दिवस मनाया।
जासं, इलाहाबाद : स्टेशनों पर खानपान व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे ने शुक्रवार को सत्कार दिवस मनाया। डीआरएम सहित अफसरों ने खानपान स्टालों की चेकिंग भी की।
26 मई से रेलवे हमसफर सप्ताह मना रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सत्कार दिवस मनाया गया है। इसमें खानपान सुधारने के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान सीसीएम खानपान एमएम ओझा, डीआरएम एसके पंकज, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक राहुल अग्रवाल, एडीआरएम एके द्विवेदी ने स्टाल चेक किए। इस दौरान डीसीएम पीके शर्मा की निगरानी में स्टेशन पर बिकने वाले हर खाद्य पदार्थ का नमूना लिया गया। वेंडरों को बताया गया कि घटिया खाना न बेचें। सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। सात दिन तक चलने वाले अभियान में शनिवार को सेवा दिवस मनाया जाएगा। दूसरी ओर से रेल विद्युतीकरण संगठन में भी हमसफर सप्ताह मनाया गया। इस दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुनीता मंगल सहित सभी पदाधिकारियों ने पौधेरोपण किया।