Move to Jagran APP

सपाई-भाजपाई भिड़े,कार्यकर्ता झुलसा

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : गुरुवार शाम शहर के सिविल लाइंस में भाजपाई व सपाई गुत्थमगुत्था हो गए। प्र

By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 01:31 AM (IST)
सपाई-भाजपाई भिड़े,कार्यकर्ता झुलसा

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : गुरुवार शाम शहर के सिविल लाइंस में भाजपाई व सपाई गुत्थमगुत्था हो गए। प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर फेंके जाने से एक भाजपाई मामूली रूप से झुलस गया। भाजपाई एलईडी टेलीविजन पर सहारनपुर में हो रही प्रधानमंत्री की सभा देख रहे थे, इसी दौरान समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। भाजपाइयों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

loksabha election banner

दो साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री की सहारनपुर में हो रही सभा से आम लोगों को जोड़ने के लिए शहर में भाजपाईयों ने कई जगह बड़े टेलीविजन सेट लगवाए थे। सुभाष चौराहे पर भी एलईडी टीवी लगाया गया था। तमाम भाजपाई वहां एकत्रित थे। शाम करीब छह बजे सपा के युवा कार्यकर्ता मोदी का पुतला जलाने के लिए यहां पहुंच गए। नारेबाजी करते सपाईयों का भाजपाइयों ने विरोध किया। देवेंद्र मिश्र, श्यामकृष्ण द्विवेदी, अमन पांडेय, मनोज और पंकज शर्मा सपा कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। कुर्सियां चलने लगीं। इससे टेलीविजन सेट टूट गया। इस बीच सपाइयों ने पुतले में आग लगा दी। साथ ही जलता पुतला भाजपाइयों पर फेंक दिया। इससे पंकज शर्मा नामक कार्यकर्ता झुलस गया। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। बाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, दिवाकर तिवारी, कमला सिंह, शशि वाष्र्णेय, आनंद सोनकर के साथ जाकर सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और पुतला दहन का मुकदमा दर्ज किया है। इधर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता उनसे पुतला छीन रहे थे और उन्होंने ही विवाद किया था। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने इस घटना को सपाईयों की गुंडागर्दी करार दिया है। कहा जा रहा है कि समाजवादी युवजन सभा ने प्रदर्शन के संबंध में पूर्व अनुमति नहीं ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.