स्कूल के बाहर छात्रा से छेड़खानी
जासं, इलाहाबाद : शहर में मनबढ़ शोहदों ने एक छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन
जासं, इलाहाबाद : शहर में मनबढ़ शोहदों ने एक छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करना चाहा तो बाइक सवार मनचले मोबाइल छीनकर फरार हो गए। झलवा स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के सामने हुई घटना के बाद छात्रा के पिता ने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रीतम नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी झलवा स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। तीन दिन पहले वह कॉलेज से पैदल लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। मनबढ़ शोहदों ने छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मोबाइल निकालकर पुलिस को फोन करने लगी। इसी बीच शोहदे उसका मोबाइल लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे और बेटी को लेकर थाने गए। वहां शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो सीओ को घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस के निर्देश पर मंगलवार रात धूमनगंज पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी व छिनैती की रिपोर्ट दर्ज की।