प्रेमी की सगाई होने पर युवती ने किया आत्मदाह
हंडिया, मंड़वा, इलाहाबाद : सरायममरेज थाना क्षेत्र के सेवना की ऊषा विश्वकर्मा ने बुधवार को प्रेमी की स
हंडिया, मंड़वा, इलाहाबाद : सरायममरेज थाना क्षेत्र के सेवना की ऊषा विश्वकर्मा ने बुधवार को प्रेमी की सगाई होने पर घर के अंदर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण युवती की घर में ही मौत हो गई है। प्रेमी मृतका का चचेरा भाई था। रिश्तों की लाज रखने के लिए युवक की सगाई परिजन दूसरी जगह कर रहे थे। घटना के बाद युवती के पिता ने प्रेमी कमलेश विश्वकर्मा के खिलाफ सरायममरेज थाने में मामला दर्ज कराया है।
सरायममरेज थाना क्षेत्र सेवना निवासी राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा की चार बेटियों में तीसरे नंबर की उषा विश्वकर्मा (19) के पड़ोसी कमलेश विश्वकर्मा से मधुर संबंध थे। कमलेश रिश्ते में चचेरा भाई लगता है। दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलते थे। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों के मिलने पर बंदिश लगा दी थी। इसको लेकर दोनों परिवारों में तनातनी भी थी। इससे नाराज होकर दोनों एक माह पहले घर छोड़कर भाग निकले थे। परिजनों के समझाने पर ऊषा और कमलेश घर वापस लौटे। इसके बाद परिजनों ने ऊषा की सगाई 24 अप्रैल को दूसरी जगह कर दी। मई माह में शादी भी होनी थी। दूसरी तरफ बुधवार को कमलेश की भी परिजनों ने सगाई कर दी। इसकी जानकारी ऊषा को दोपहर को हुई तो उसने घर के अंदर कमरे में जाकर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। जब वह धू-धू कर जलने लगी तो परिजनों को पता चला। किसी तरह आग बुझाई गई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घर के अंदर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर हंडिया एसओ आरके शर्मा मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊषा की मां बरसाती देवी की तहरीर पर हंडिया थाने की पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। कमलेश तीन दिन पहले सगाई के लिए मुंबई से लौटा है।