Move to Jagran APP

उपलब्धियां बताने निकली सपा की साइकिल

जासं, इलाहाबाद : प्रदेश सरकार ने अब तक क्या काम किया, यह बताने के लिए रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने

By Edited By: Published: Mon, 02 May 2016 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 01:06 AM (IST)
उपलब्धियां बताने निकली सपा की साइकिल

जासं, इलाहाबाद : प्रदेश सरकार ने अब तक क्या काम किया, यह बताने के लिए रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। यह रैली 10 मई तक चलेगी। रैली में शामिल पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने जार्जटाउन स्थित कार्यालय से रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा ने चार साल में समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लोहिया आवास का तोहफा गरीबों को दिया है। इसके साथ ही विद्युत उत्पादन को भी बढ़ाया गया है। लखनऊ सहित कई शहरों में मेट्रो रेल चलाई गई। लखनऊ से दिल्ली के बीच एक्सप्रेस रेल चलाई गई और आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद को फोरलेन सड़कें दी गई। इसके अलावा लाखों बेरोजगारों को नौकरियां भी दी गई। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने मुफ्त सिंचाई, किसान बीमा, बीज वितरण तो किए ही मंडियों को बेहतर बनाकर उनकी उपज का सही मूल्य भी दिलाया। यह रैली लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां बताएगी। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष डा. अच्छे लाल यादव, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एमएलसी बासुदेव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, धर्मराज पटेल, रवींद्र सिंह यादव, संतोष सक्सेना, दिनेश पटेल, गुलाब सिंह यादव, विनोद चन्द्र दूबे, मीना तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, नागेन्द्र सिंह पटेल, दान बहादुर, नाटे चौधरी, संतोष यादव, रवि श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.