जयंती पर याद किए गए हेमवती नंदन बहुगुणा
जासं, इलाहाबाद : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती प
जासं, इलाहाबाद : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सोमवार को लोगों ने उन्हें याद किया। प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री ने भी स्व. बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए।
हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वावधान में सोमवार को स्व. बहुगुणा की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। फायर ब्रिगेड स्थित प्रतिमा स्थल पर सबसे पहले उनके पुत्र शेखर बहुगुणा, पुत्रवधु विनीता बहुगुणा, दामाद पीसी जोशी व उनकी पौत्री उत्तरा बहुगुणा ने पंहुचकर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक डॉ. जवाहर लाल दिवाकर ने स्व. बहुगुणा को दलितों का सबसे बड़ा शुभचिंतक बताया। संचालन समिति के जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय ने किया। इस मौके पर वीनू गुरु, सत्या पांडेय, कमलाकांत मिश्र, जावेद उर्फी, कृष्णकांत मिश्र पयासी, निशांत त्रिपाठी, फूलचंद्र दुबे, बद्री चौरसिया, अभिषेक शुक्ला, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बाबा दीन स्मृति समिति के सुनील दास, रामदास एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से राम प्रकाश पांडेय ने स्व. बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी।