मोदी से लोगों का मोह भंग : शास्त्री
जासं, इलाहाबाद : कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने कहा कि कांग्
जासं, इलाहाबाद : कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गो को लेकर चलती है। नरेंद्र मोदी ने लोगों को जो सपने दिखाए थे वे टूटने लगे हैं। मोदी से लोगों का मोह भंग हो गया है। श्री शास्त्री सोमवार को बमरौली में आयोजित कांग्रेस जागरुकता अभियान में बोल रहे थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में खाद्य सुरक्षा कानून, आधार कार्ड, मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा के अधिकार, किसानों की फसल गारंटी जैसे कार्यक्रम लोगों की जरूरतों को देखते हुए चलाए गए थे। पार्टी की योजनाएं हमेशा गरीबों के लिए चलाई गईं। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि पार्टी की प्रवृत्ति सबको साथ लेकर चलने की है। अध्यक्षता प्रधान कमाल हाशमी ने की। इस मौके पर किशोर वाष्र्णेय, फजल महमूद, राकेश कुशवाहा, अनीस अहमद, अजय मिश्र, राजू भाई, शरन पाल आदि रहे।