सोनिया का दौरा टला, लौटी एसपीजी
जासं, इलाहाबाद : काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब इलाहाबाद नहीं आएंगी। उनका दौरा टल गया है। इसके पीछे
जासं, इलाहाबाद : काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब इलाहाबाद नहीं आएंगी। उनका दौरा टल गया है। इसके पीछे तमाम बातें की जा रही हैं। बुधवार की रात इसकी सूचना मिलने के बाद शहर में डेरा डाले एसपीजी टीम भी वापस लौट गई। सोनिया गांधी के आने की आहट से स्वराज भवन, आनंद भवन और कमला नेहरू स्मारक अस्पताल में तैयारियां शुरू हो गई थीं।
कांग्रेस अध्यक्ष का इलाहाबाद आने का कार्यक्रम अचानक बना था। इसकी जानकारी तब हुई जब मंगलवार को एसपीजी की टीम पहुंची। तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष को गुरुवार शाम को इलाहाबाद पहुंचना था। यहां तीन दिन तक ठहरने का कार्यक्रम था। सोनिया गांधी का दौरा क्यों टला, इसको लेकर कयासबाजी जारी है। कहा जा रहा है कि बसंत पंचमी के स्नान पर्व को देखते हुए कार्यक्रम टला है। वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद की अनुपस्थिति को भी एक कारण बताया जा रहा है।