48 घंटे अंधेरे में रहा आइईआरटी परिसर
जासं, इलाहाबाद : बकाएदारों के खिलाफ चल रहे बिजली अभियान को लेकर हड़कंप मचा है। बकाएदारी पर बिजली विभा
जासं, इलाहाबाद : बकाएदारों के खिलाफ चल रहे बिजली अभियान को लेकर हड़कंप मचा है। बकाएदारी पर बिजली विभाग ने आइईआरटी (इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनिय¨रग रूलर टेक्नोलॉजी) की बिजली दो दिन पहले काट दी थी। शुक्रवार को देर रात आपूर्ति बहाल की गई। संस्थान परिसर में 48 घंटे बिजली न रहने से काफी परेशानी हुई। खासकर हास्टल में रहने वाले छात्रों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
शहर के बड़े बकाएदारों में आइईआरटी भी शामिल है। विभाग की संस्थान पर 18 लाख की बकाएदारी है। काफी प्रयास के बाद भी बिल नहीं जमा किया गया तो दो दिन पहले संस्थान की बिजली काट दी गई। इसके चलते शिक्षण संस्थान के साथ हास्टलों में भी अंधेरा छा गया। दो दिन बिजली कटे रहने से संस्थान में हाहाकार मच गया। सबसे ज्यादा परेशान छात्र हुए जिन्हें नहाने तक के लिए पानी मिलना मुश्किल हो गया था। शनिवार को देर रात संस्थान के अफसरों की गुजारिश पर आपूर्ति बहाल कर दी गई। तेलियरगंज उपकेंद्र के एसडीओ अमित झा ने बताया कि आइईआरटी का बिजली बिल कमिश्नरी से आता है। अधिकारियों ने बिल के भुगतान का आश्वासन दिया है। उधर शनिवार को भी शहर में कई जगह अभियान चलाया गया। तेलियरगंज में चलाए गए अभियान में 34 कनेक्शन काटने के साथ ही छह मीटर बदले गए। म्योहाल उपकेंद्र के एसडीओ शुभम मिश्रा ने बताया कि शनिवार को म्योहाल में नौ व बेली उपकेंद्र में पांच कनेक्शन बकाए पर काटे गए।