मोदी के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
इलाहाबाद : दादरी कांड को लेकर यहां भी सियासत गरम होने लगी है। गुरुवार को युवा कांग्रेसियों ने सिविल
इलाहाबाद : दादरी कांड को लेकर यहां भी सियासत गरम होने लगी है। गुरुवार को युवा कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि पूरे देश में यह खबर आग की तरह फैली, बावजूद इसके प्रधानमंत्री ने कोई संवेदना प्रकट नहीं की। न तो पीड़ित परिजनों की सुधि ली और न ही किसी प्रकार की हमदर्दी दिखाई।
प्रदर्शनकारी बैनर भी लिए थे। बैनरों पर लिखा था, नरेंद्र मोदी आंखें खोलो, दादरी के शहीद एखलाक पर कुछ तो बोलो। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि शहर में आने वाले केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे, डॉ. असलम, अजीत पासी, अनुज श्रीवास्तव, रामजी यादव, फुरकान खान, ताहिर कुरैशी, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।