प्याज की कीमत बढ़ने पर भड़के कांग्रेसी
जासं, इलाहाबाद : प्याज की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में प्रियंका गांधी यूथ बिग्रेड के कार्यकर्
By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 01:27 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 01:27 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : प्याज की कीमत में हो रही वृद्धि के विरोध में प्रियंका गांधी यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया।
युवा कांग्रेस नेता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दूबे ने कहा कि प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। खुदरा बाजार में प्याज 55 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। लेकिन प्रशासन मौन हैं। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर अच्छे दिन के नाम पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में डा. असलम, जितेंद्र मिश्रा, महताब खां, सुजीत मिश्रा, विजय निषाद, अजीत पासी, विजय श्रीवास्तव, शालू रावत, रामजी यादव आदि आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें